Sambhal News: सेवा संकल्प पर्व पर चित्रकला, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता
संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा के 12 वर्ष और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और बीते वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। विद्यालय के प्रबंधक बुद्ध सिंह और प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: राजकीय महाविद्यालय सिराथू में विकसित भारत विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.