Sambhal News: सेवा संकल्प और गोशाला निरीक्षण में लापरवाही पर वेतन रोका
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: बहजोई। सेवा संकल्प अभियान और गोशालाओं के निरीक्षण में लापरवाही पर डीएम अंकित खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी चेतेंद्र पाल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी कार्मिकों और डीपीएम का सितंबर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि अभियान की सूचनाएं और रिपोर्ट समय से उपलब्ध नहीं कराने, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सहयोग न करने तथा ग्राम पंचायत सचिवों से मिली सूचनाओं का समय से संकलन व प्रेषण नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। जिले की 670 ग्राम पंचायतों से अभियान से संबंधित फोटो और वीडियो भी उपलब्ध नहीं कराए गए।27 यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 27 सितंबर को अतिवृष्टि के दौरान गोशालाओं के आकस्मिक निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.