संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: नगर गोशाला रोड स्थित पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें परामर्श केंद्र प्रभारी/ महिला थानाध्यक्ष डा. रुकम पाल सिंह नेतृत्व में पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। सुबह इस बजे से पत्रावलियों को सुना गया और 29 पत्रावली को सुना गया। जिसमें 11 पत्रावली का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, इसके साथ 2 परिवारों को पुनः मिलाया गया और 1 पत्रावली पर विधिक कार्यवाही की संस्तुति की गई। इसके अलावा 8 पत्रावली पर आवेदक द्वारा बल न दिए जाने के कारण उनको बंद किया गया। इस दौरान काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार, रेनू राठी, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह ,रुचि आदि मौजूद...