संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शुक्रवार की भोर से सुबह तक हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, हालांकि रुक-रुक कर हुई बूंदा बादी बाद में रुक गई, लेकिन आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। सुबह हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। ठंड का अहसास होने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह बारिश होने की आशंका के चलते मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या भी कम दिखाई दी। आम दिनों में सुबह पार्कों और सड़कों पर टहलने वालों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है, लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला होने के कारण बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दिनभर धूप के नहीं हुए दर्शन, अधिकतम पारा 24 डिग्री आया वहीं, बुजुर्ग लोग स्वेटर और गर्म कपड़े पहने नजर आए। दिन चढ़ने क...