Sambhal News: सुबह बूंदाबादी, फिर बादल, धूप और फिर उमस ने किया बेहाल, बदलते मौसम से किसान भी चिंतित
संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिनभर में कई बार मौसम करवट ले रहा है। सुबह आसमान में काले बादल छाने और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ तो दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम होते-होते एक बार फिर बादल छा गए और गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने आम लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। कहीं हल्की तो कहीं अपेक्षाकृत अधिक बूंदें गिरीं, लेकिन झमाझम बारिश का लोगों को इंतजार ही रहा। सुबह करीब 12 बजे तक मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.