संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: घरों में दशहरा पर्व पर पूजा-अर्चना हुई, वहीं नगर के विभिन्न मंदिरों में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंगलवार को मंदिरों में हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने समाज में सकारात्मकता, आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: देवी भक्तों ने सुख-शांति के लिए मंदिर में हवन किया यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर समेत कई क्षेत्रों में नवमी पूजन संपन्न, हवन ...