Sambhal News: सीता आश्रम रोड के निर्माण का शुभारंभ
संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: लंबे समय से जर्जर पड़ी सीता आश्रम रोड के निर्माण कार्य का सोमवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ कर दिया गया। नगर पालिका की ओर से शुरू कराए गए इस कार्य से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सावन माह में मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बदायूं रोड को शहर से जोड़ने वाली सीता आश्रम रोड का निर्माण पालिकाध्यक्ष पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी और वार्ड सभासद सचिंद्र यादव ने पूजा-अर्चना के साथ शुरू कराया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने बताया कि सीता आश्रम रोड की जर्जर हालत को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद अब सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क बनने से वर्षों तक लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.