Sambhal News: सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, पुलिस ने कराया मामला शांत
संभल, अगस्त 31 -- Sambhal News: चन्दौसी के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार रात सीट को लेकर रोडवेज बस में यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। अचानक हुई मारपीट से बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और यात्रियों को समझाकर मामला शांत कराया। शनिवार रात करीब 9 बजे बरेली स्थित मनोना धाम से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस नगर के बस स्टैंड पहुंची थी। जिसमें दिल्ली जाने के लिए अन्य यात्रियों के साथ नगर के हनुमानगढ़ी निवासी अशोक कुमार तथा थाना फैजगंज बेहटा निवासी विजय पाल पुत्र मोहन सिंह अपने- अपने परिवार के साथ बस में सवार हुए। भीड के कारण बस पूरी तरह भरी हुई थी, तभी सीट को लेकर अशोक व विजय पाल के बीच कहासुनी हो गई और देखते देखते हाथापाई शुरु हो गई। मारपीट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.