Sambhal News: सीएम से मिले पूर्व विधायक, गुन्नौर में कोर्ट और बबराला में ओवरब्रिज की मांग
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: पूर्व विधायक अजीत कुमार यादव ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर गुन्नौर क्षेत्र की दो अहम समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को अलग-अलग मांगपत्र सौंपते हुए गुन्नौर में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) न्यायालय की स्थापना तथा बबराला रेलवे फाटक पर अंडरपास या रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की। पूर्व विधायक ने बताया कि गुन्नौर क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए संभल तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे आम लोगों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बार वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से कोर्ट रूम भवन का निर्माण कराया जा चुका है और आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर शासन को भेजी जा चुकी हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.