संभल, सितम्बर 15 -- Sambhal News: गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक प्रसूता ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रामबाबू पत्नी प्रीति के साथ सीएचसी में मौजूद था। बताया गया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामबाबू ने प्रीति के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रीति को बचाने के लिए सिरोरा निवासी उसका रिश्तेदार राजेश मौके पर पहुंचा। आरोप है कि रामबाबू ने राजेश के साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद सीएचसी परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल सीएचसी पहुंची और आरोपी रा...