संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चन्दौसी में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का शुभारंभ कर दिया गया है। खास बात यह रही कि यूनिट शुरू होते ही यहां पहला सफल सिजेरियन ऑपरेशन भी किया गया। इस ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीएचसी चन्दौसी में इस्लामनगर निवासी एक गर्भवती महिला का सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराया गया। एफआरयू की टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. खेलेन्द्र सक्सेना, निश्चेतक डॉ. विश्वनाथ, कमल (ओटी टेक्नीशियन) और स्टाफ नर्स सुमन मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि एफआरयू की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्राथमिक...