Sambhal News: सिसौना डांडा गंगा घाट मेले की तैयारियां पूरी, आज झंडी पूजन के साथ होगा भव्य शुभारंभ
संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: रजपुरा क्षेत्र के सिसौना डांडा गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पारंपरिक झंडी पूजन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। मेले में आसपास के जनपदों के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन तथा जिला पंचायत की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शनिवार से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते घाट पर तंबुओं की नगरी बस गई। मेले में खानपान, खिलौने, घरेलू सामान और अन्य जरूरत की वस्तुओं की दुकानें सजने लगी हैं। श्रद्धालुओं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.