Sambhal News: सिलेंडर में आग लगने से दंपती झुलसे
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: गुन्नौर नगर के टंकी मोहल्ला स्थित जर्जर सरकारी आवास में शनिवार देर शाम खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा कपड़ा और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर अपने तीन छोटे बच्चों को बचाने के प्रयास में दंपती भी झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि उसके पति की हालत सामान्य बताई गई है। टंकी मोहल्ला स्थित सरकारी आवास में सनी पुत्र छोटे अपनी पत्नी तरन्नुम और तीन छोटे बच्चों के साथ रह रहा है। शनिवार देर शाम तरन्नुम घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे से घर में रखा कपड़ा समेत अन्य जरूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.