Sambhal News: सिर पर टूटते छज्जे, दरकती दीवारें... खौफ के साये में स्वास्थ्यकर्मी
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी खुद जर्जर आवासों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। पंवासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बने कर्मचारी आवासों की हालत इतनी खराब है कि यहां रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को हर वक्त हादसे का डर सताता रहता है। कहीं छज्जे टूटकर गिर रहे हैं तो कहीं भवन की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।सीएचसी परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के रहने के लिए बनाए गए आवास लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। भवनों की वर्षों से रंगाई-पुताई तक नहीं कराई गई है। समय के साथ आवासों की हालत और बिगड़ती चली गई। टूटते छज्जे और जर्जर भवन इनकी बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। इन आवासों में रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.