संभल, नवम्बर 29 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत सिर कुचलने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगना सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार महिला का कैंसर का इलाज करा कर दिल्ली ले लौट रहा था। जनपद आजमगढ़ के गांव पुरोष्तमपुर निवासी पंचनारायण उर्फ अजय कुमार (40) पत्नी शैलेश कुमारी, बेटे पीयूष (12 वर्ष) और साले राजकुमार (30) के साथ वैगनआर कार से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बहजोई क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 112 पर उनकी कार आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ...