Sambhal News: सिरसी में 1.50 करोड़ की लागत से बनी स्थायी गोशाला का उद्घाटन
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी के संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित पक्षी विहार में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी स्थायी गोशाला का शनिवार शाम उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास और अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने फीता काटकर गौशाला का लोकार्पण किया। गौशाला का उद्घाटन पहले मंडलायुक्त संगीता सिंह को करना था। कार्यक्रम का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर सूचना मिली कि किसी महत्वपूर्ण कार्य के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे चेयरमैन और ईओ ने गोशाला का उद्घाटन किया। नगर पंचायत के लिपिक रईस अहमद ने बताया कि गौशाला में फिलहाल 24 गायें हैं और सभी स्वस्थ हैं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारे और पानी की व्यवस्था की गई है। परिसर में पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.