संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की सादात में स्थित अज़ाखाना ए अलमदार हुसैन में एक मजलिस आयोजित की गई। जिसमें मर्सिया अस्करी रजा और उनके साथियों ने पढ़ा। जबकि मजलिस को मौलाना मुहम्मद अब्बास ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर इंसान हक की बात कहे और मजलूम का साथ दे। दुश्मनों से अपने देश को टूटने से रोक दे और अपने देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो जाए। तो भला इससे बेहतर मौत नहीं हो सकती। आयतुल्ला अली हुसैनी खामेंनाई इब्ने जववाद ख़ामेनाई ने यह साबित कर दिया कि अली वाले ऐसे होते हैं। उन्होंने अपने देश को बचाया है और अपनी शहादत दी है। जालिम के आगे नहीं झुके। आज उनकी शहादत के बाद जो जनाजा उठाया गया और उनकी शवयात्रा में 100 से अधिक मुल्कों के लोग ईरान पहुंचे हैं। आज तक कभी इतनी बड़ी तादाद में लोग किसी की भी शवयात्रा में ए...