Sambhal News: सिरसी में रातभर छाया अंधेरा, गर्मी में परेशान रहे लोग
संभल, अगस्त 18 -- Sambhal News: सिरसी नगर पंचायत सिरसी में रविवार की रात तेज बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। रात करीब 12 बजे से कस्बे की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते लोग पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। उमस और अंधेरे के बीच लोगों ने जागकर रात काटी। सोमवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी रही। बारिश के दौरान करीब 37 हजार रुपये कीमत का झुका हुआ बिजली का पोल गिर गया। यह हादसा मोहल्ला शर्की के चमेलियों वाले कब्रिस्तान के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में हुआ। पोल गिरते ही संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे पहले मोहल्ला शर्की सादात स्थित बट्टू वाले कब्रिस्तान में रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते रविवार सुबह करीब नौ बजे से ही क्षेत्र में बिजली नहीं थी। नगर पंचायत चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.