Sambhal News: सिरसी में अकीदत और एहतराम से मनाई गई ईद-ए-जहरा
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी में ईद-ए-जहरा पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों में खुशी का माहौल रहा। घरों में छोले-पूरी, शीर समेत विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए गए। सुबह से ही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने नए कपड़े पहनकर पर्व की खुशियां साझा कीं। मौलाना गजनफर अब्बास ने बताया कि ईद-ए-जहरा का इस्लाम में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह दिन हजरत रसूले खुदा के 12वें उत्तराधिकारी की ताजपोशी की खुशी से जुड़ा है। शिया जामा मस्जिद के पेशइमाम मौलाना हसीन अख्तर मेरठ ने बताया कि कर्बला की घटना के बाद अहलेबैत के घर में इस दिन खुशी का माहौल आया था। यह भी पढ़ें- ईद ए जहरा पर हर तरफ खुशियां, दुआएं मांगीं उन्होंने कहा कि हजरत इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम और शहजादी हजरत जैनब सलामुल्लाह अलैहा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.