Sambhal News: सिरसी में अंजुमनों ने रातभर पढ़े कलाम, किया मातम
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी स्थित इमामबारगाह मोहल्ला सादात में शनिवार रात मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में मर्सिया इंजीनियर मोहम्मद असगर और उनके साथियों ने पढ़ा, जबकि मौलाना एहतेशाम अली नकवी ने खिताब किया। मौलाना ने कहा कि हर काम पक्के इरादे के साथ करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इल्म इंसान की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और उसमें बेहतर तरीके से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही देश की तरक्की का आधार बनता है। मजलिस के समापन पर कर्बला के शहीदों की याद में शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमन गुलदस्ता-ए-हैदरी, अंजुमन मीसम-ए-अजा, अंजुमन जुल्फेकार-ए-ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.