Sambhal News: सिरसी पक्षी विहार में चला पौधारोपण अभियान, मजिस्ट्रेट व एआरटीओ ने लगाया शीशम का पौधा
संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे क्रॉसिंग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निकट पक्षी विहार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास नकवी ने किया। इस दौरान जनपद संभल के मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और एआरटीओ अभिताभ चतुर्वेदी ने चेयरमैन के साथ मिलकर शीशम का पौधा रोपा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.