संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जमुना तालाब के निकट नाले में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव को नाले से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान जरार निवासी मोहम्मद गंज के रुप में हुई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा नरौली के जमुना तालाब के निकट नाले में बुधवार की दोपहर लोगों ने एक व्यक्ति को पड़ा देखा। नाले में व्यक्ति के होने पर देखते देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने नाले से व्यक्ति को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पाकर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों से जानकार...