Sambhal News: सात पंचायत भवन बंद मिले, पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के निर्देश
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए बनाए गए पंचायत भवनों की व्यवस्था पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। विकासखंड सम्भल में पंचायत भवनों के निरीक्षण के दौरान सात भवन बंद मिले। इस पर खंड विकास अधिकारी ने संबंधित पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। वहीं एक पंचायत भवन में लाइट और इनवर्टर की व्यवस्था नहीं मिलने पर सचिव को तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह ने शनिवार को विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों और सिसौटा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 पंचायत भवनों की व्यवस्थाएं जांची गईं। पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.