Sambhal News: साइबर फ्रॉड के विवाद में पूरे बैंक खाते को बंद करना अवैध
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: साइबर फ्रॉड के मामले में विवादित धनराशि के अतिरिक्त पूरे बैंक खाते को ब्लॉक करना बैंक को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने जियो पेमेंट बैंक की कार्रवाई को अनुचित मानते हुए उपभोक्ता के ऑनलाइन बैंक खाते को अनब्लॉक करने और पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति अदा करने का आदेश दिया है। सरायतरीन के मोहल्ला भालेभाज खां निवासी जीतू पुत्र शिवौतार ने मोबाइल से ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा के लिए जियो पेमेंट बैंक में खाता संख्या 003320392075971 खोला था। वह समय-समय पर खाते में धनराशि जमा करता रहा। खाते में करीब 50 हजार रुपये जमा थे। आरोप है कि बैंक ने 16 जुलाई 2025 को अचानक उसका खाता बंद कर दिया। खाता बंद होने का कारण पूछने और बैंक से पत्राचार करने पर उसे बताया गया कि 25 जनवरी 2025 को उसके खाते में चार हजार रुपये की फर्जी तरीके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.