Sambhal News: साइबर ठगों के खाते पर पुलिस का वार, 450 से ज्यादा मामलों में पीड़ितों को लौटाए 66.50 लाख रुपये
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं, लेकिन समय पर शिकायत मिलने पर पुलिस की कार्रवाई पीड़ितों के लिए राहत बन रही है। संभल में साइबर ठगी के 450 से अधिक मामलों में पुलिस अब तक पीड़ितों को पूरी या आंशिक रकम वापस दिला चुकी है। पुलिस के अनुसार, विभिन्न मामलों में कुल 1,32,19,459.64 रुपये की रकम फ्रीज कराई गई, जिसमें से 66.50 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों से ठगी के शिकार लोगों को आर्थिक राहत मिली है। चन्दौसी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर 16 लाख रुपये ठग लिए गए थे। यह घटना 17 अगस्त की बताई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम का कुछ हिस्सा फ्रीज कराया और अक्टूबर में पीड़ित को छह लाख रुपये वापस दिलाए। इसी तरह हया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.