Sambhal News: सांप ने किसान को डसा, उपचार के बाद हालत सामान्य
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत पर बेटे के साथ घूमने गए किसान को झाड़ियों से निकले सांप ने डस लिया। बेटे ने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद किसान की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया। क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर निवासी जय सिंह पुत्र धर्म सिंह के साथ हुई। वह सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने बेटे प्रेमपाल के साथ खेत पर घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक एक सांप झाड़ियों से निकला और वह कुछ समझते इससे पहले ही सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। यह भी पढ़ें- संभल में सांपों का आतंक! एक ही दिन में चार लोगों को डसा, बीते 23 दिनों में 18 को काटा घटना के बाद जय सिंह घबरा गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.