संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: थाना जुनावई क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी 60 वर्षीय गंगादेवी के गंगा नदी में कूदने की आशंका जताई गई। महिला लंबे समय से बीमार बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू करा दी। परिजनों के अनुसार गंगादेवी पत्नी नेकसे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से निकल गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजन जुनावई क्षेत्र के सांकरा पुल तक पहुंचे। यहां पुल पर महिला की चप्पलें लावारिस हालत में पड़ी मिलीं। चप्पलें मिलने के बाद परिजनों को आशंका हुई कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी होगी। परिवार की सूचना पर शुक्रवार ...