संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के नगर बबराला में सहजन भंडारा कार्यक्रम के तहत पौधशाला का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन के नेतृत्व में लोगों ने बरगद, पीपल, नीम, शीशम के पौधे लगाए गए। बृजमोहन ने बताया कि पौधे जीवन जीने में सहयोगी होते हैं। पेड़ पौधे लगाने हेतु बबराला मंडी में मौजूद कर्मचारियों से संपर्क कर निशुल्क पौधे लगवा सकते हैं। इस मौके पर वन दरोगा दीपक कुमार, पीतमराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...