संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: भारत सरकार की ओर से सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच साल पूरे होने पर जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट से इस्लामनगर चौराहा होते हुए गंतव्य पर जाकर संपन्न हुई। एआर कोऑपरेटिव ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सहकारिता सप्ताह के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), तीन प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर ऋण, बी-पैक्स के माध्यम से उर्वरक एवं बीज वितरण तथा मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं और धान खरीद जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले में एक हजार से अधिक महिला किसान बनीं समितियों की सदस्य उन्होंने बताया कि नई सहकारी समितियों के गठन के ल...