Sambhal News: सर्राफ को बातों में उलझाकर जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं पकड़ीं
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: रजपुरा क्षेत्र के नगर पंचायत गवां में बुधवार दोपहर को सर्राफ को झांसा देकर सोने की लौंग चोरी करने वाली तीन महिलाओं को सर्राफ ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। लोगों ने पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनके पास से दुकान से चोरी लौंग भी बरामद कीं। पुलिस ने तीन महिलाओं से पूछताछ की तो सामने आया कि इन महिलाओं का गैंग है सर्राफों की दुकान पर उन्हें झांसे में लेकर जेवर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ बदायूं, बुलदंशहर, अलीगढ़, बरेली जिलों में भी दर्जनभर से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। गवां के बाजार में बुधवार दोपहर सर्राफा प्रवीन कुमार की दुकान पर तीन महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने पहुंचीं। महिलाओं ने सर्राफ से सोने की लौंग दिखाने को कहा। सर्राफ ने महिलाओं को लौंग दिखाई। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.