Sambhal News: सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर तहसील में गरजे किसान, प्रदर्शन कर उठाई आवाज
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: औद्योगिक गलियारे मैं भूमि अधिग्रहण के सर्किल रेट बढ़ाने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि लंबे समय से सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि जमीन और अन्य चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में वर्तमान सर्किल रेट किसानों और जमीन मालिकों के लिए उचित नहीं है। किसानों ने सर्किल रेट में बढ़ोतरी किए जाने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने बिजली, सिंचाई, फसलों और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.