Sambhal News: सर्किल रेट की मांग पर ग्रामीणों ने बैनामे से किया इनकार, एसडीएम के समझाने पर माने
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव मुज्जफरपुर में कुछ ग्रामीणों ने बैनामा कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने सर्किल रेट बढ़ाने के बाद भूमि के बैनामा कराने की मांग की। सूचना पर गुरुवार को एसडीएम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर बैनामा कराने के लिए राजी कर लिया। तहसील क्षेत्र के गांव मुज्जफरपुर में परिक्रमा मार्ग चौड़ी में 37 गाटों की भूमि के बैनामा होने प्रस्तावित हुए हैं। लेकिन ग्रामीणों ने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग करते हुए बैनामा कराने से इनकार कर दिया। इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। इसकी जानकारी जब एसडीएम विकासचंद्र को हुई तो वह गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और मांगें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.