Sambhal News: सरोश अहमद अब्बासी बने भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष
संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: विकासखंड पंवासा के गांव हसनपुर मुजफ्ता निवासी सरोश अहमद अब्बासी ने आजाद समाज पार्टी से भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उन्हें भीम आर्मी का जिला उपाध्यक्ष, विशेष प्रभार जिला पंचायत वार्ड नंबर 34 की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरोश अहमद अब्बासी क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को लेकर अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह जिला पंचायत वार्ड नंबर 34 से संभावित प्रत्याशी भी बताए जा रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और विनय रतन सिंह के विचारों को क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा। साथ ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.