Sambhal News: सरायतरीन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन इलाके में सोमवार देर शाम एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले में महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कुछ लोगों का कहना है कि महिला की मौत फांसी के फंदे पर झूलने से हुई है, जबकि मृतका के परिजनों ने इस बात से इनकार करते हुए बताया कि महिला की मौत दिमाग की नस फटने के कारण हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस संबंध में हयातनगर थाने के अपराध निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि थाने पर इस मामले की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.