संभल, अक्टूबर 31 -- Sambhal News: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लेते हुए सभी को शपथ दिलाई गई। संभल तहसील में एसडीएम विकास चंद ने कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: गीडा में बनेग...