संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: रजपुरा क्षेत्र के गांव सैंडोरा में सरकारी बंजर भूमि पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को हटाकर करीब सात बीघा भूमि कब्जामुक्त करा दी। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रशासनिक कार्रवाई गांव निवासी भगवान सिंह पुत्र डोली की शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के देवेंद्र ने सरकारी बंजर भूमि पर निर्धारित रकबे से अधिक क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है। मामले की जांच के बाद राजस्व विभाग ने शिकायत को सही पाया और कब्जा हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया। बुधवार को प्रभारी नायब तहसीलदार अनुज कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गा...