संभल, सितम्बर 13 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के चिंगरिया मजरा पुसावली निवासी भीमसेन ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकारी कुएं की बाउंड्री तोड़कर मिट्टी भराव करने और मकान तक जाने वाले सरकारी रास्ते पर कब्जा कर उसे बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रास्ता खोलने की बात कहने पर आरोपी विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए तथा जान से मारने की धमकी दी। वह दो बार एसडीएम गुन्नौर को शिकायत दे चुका है और आदेश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसने डीएम से लेखपाल व पुलिस बल के माध्यम से कुएं और रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में साहब, बाजार में दुकान लगाने के नाम पर हो रही वसूली रुकवा दीजिए हल्का लेखपाल अनुज दुबे ने बताया कि जांच में कुएं को वर्षों पहले पाटे जाने की जानकार...