Sambhal News: समिति में खाद की हेराफेरी का मामला, सचिव समेत सेवानिवृत्त कर्मचारी पर रिपोर्ट
संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: विकासखंड की शोभापुर की साधन सहकारी समिति में उर्वरक के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच में पीओएस मशीन में दर्ज खाद की मात्रा और समिति में रखे वास्तविक स्टॉक में अंतर मिलने के बाद बीडीओ पंवासा की ओर से समिति सचिव समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर 17 नवंबर को समिति का निरीक्षण कर उर्वरक के स्टॉक की जांच की गई थी। इस दौरान पीओएस मशीन में दर्ज यूरिया और एनपीके के आंकड़ों का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान किया गया तो, काफी अंतर सामने आया। रिकॉर्ड में एनपीके 12:32:16 की 16.35 मीट्रिक टन खाद दर्ज थी, जबकि मौके पर केवल 12.32 मीट्रिक टन ही मिली। इसी तरह रिकॉर्ड में नीम कोटेड यूरिया की 26.415 मीट्रिक टन मात्रा दर्ज थी, जबकि मौके पर यूरिया के केवल 154 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.