संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: समान काम के लिए समान वेतन, सेवाओं को नियमित करने और कैशलेस इलाज समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा एएनएम कर्मचारियों में नाराजगी है। सोमवार को संविदा एएनएम बहजोई सीएचसी पहुंचीं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक को दिए ज्ञापन में संविदा एएनएम ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। नियमित कर्मचारियों की तरह ही जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: संविदा एएनएम ने किया कार्य बहिष्कार उनका कहना है कि लंबे समय से इस विसंगति के चलते कर्मचारियों में असंतोष है।...