Sambhal News: सभासद के बेटे पर कुकर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने मोहल्ले के ही सभासद के बेटे पर अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया। साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़कर उसका चालान कर दिया है। घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। पीड़ित के पिता तहरीर में बताया कि रविवार की शाम को उनका 10 वर्षीय बेटा मोहल्ले में साइकिल चला रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के निवासी सभासद का 20 वर्षीय पुत्र उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां चाकलेट का लालच देकर बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। घटना के बाद बच्चा रोने लगा तो आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.