Sambhal News: सफाई कर्मचारी गायब, गांवों में कूड़े के ढेर से बीमारी का खतरा
संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: गांवों को स्वच्छ रखने के लिए तैनात सफाई कर्मचारियों की कमी और मनमानी से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिले की 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों के पद खाली होने के कारण गांवों की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। कई गांवों में तो करीब दो महीने से सफाई नहीं हुई है। बारिश के बाद जगह-जगह जमा कूड़े और गंदे पानी से हालात और खराब हो गए हैं। गांवों में नालियों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश का पानी कूड़े के बीच जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही गांव पहुंचते हैं। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई सफाई कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.