Sambhal News: सपा विधायक ने ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को आबादी वाले गांवों से हटाने की मांग
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड हाई स्पीड एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर के प्रस्तावित निर्माण को लेकर असमोली विधायक पिंकी यादव ने सांसद एवं लोकसभा में मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान कॉरिडोर के निर्माण से प्रभावित होने वाले गांवों की आबादी, मकानों, दुकानों और किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दे उठाए गए। विधायक पिंकी ने असमोली विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर से बेनीपुर चक्र तक के 14 गांवों और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों में घनी आबादी को प्रभावित होने से बचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर के कारण कई परिवारों के मकान, लघु व्यावसायिक प्रतिष्ठान, विद्यालय और बैंक प्रभावित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: लालानगर में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.