संभल, जुलाई 6 -- Sambhal News: वन महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को सदर तहसील परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिक...