Sambhal News: सतूपुरा शिव मंदिर में 251 लीटर जल से किया जलाभिषेक
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड स्थित सतूपुरा गांव में सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। कांवरियों ने बृजघाट से 251 लीटर जल लाकर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में अर्पित किया। जलाभिषेक के लिए युवाओं ने एक विशेष रथ तैयार किया था, जिसमें एक बड़ी टंकी रखी गई। रविवार सुबह 4 बजे ये युवा बृजघाट के लिए रवाना हुए। बृजघाट से 251 लीटर जल भरकर, लगभग 50 किलोमीटर की इस यात्रा में रथ को हाथों से खींचते हुए वे गांव सतूपुरा पहुंचे। गांव में रथ के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने डीजे की व्यवस्था कर रखी थी। डीजे आगे चल रहा था और उसके पीछे युवा रथ को खींचते हुए आ रहे थे, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: हर-हर, बम-बम के जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक शिव मंदिर पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.