Sambhal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, मुरादाबाद रेफर
संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: गैस गोदाम रोड पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछलकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की मिलक निवासी प्रतिपल पुत्र छोटेलाल गुरुवार की रात 11:30 बजे गैस गोदाम की ओर से घर जा रहा था। जिसकी बाइक अचानक सड़क पर बने ब्रेकर से उछलकर फिसल गई। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। परिजन निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गंभीर घायल सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.