संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: चन्दौसी-मुरादाबाद रोड स्थित ग्रीन सिटी के पास टी-प्वाइंट पर बुधवार रात बाइक और जुगाड़ रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में घायल बाइक सवार गांव भुलावई निवासी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल अन्य लोगों का भी उपचार कराया गया था। बुधवार रात करीब 9 बजे थाना बनियाठेर क्षेत्र में चंदौसी-मुरादाबाद रोड स्थित टी-प्वाइंट पर बाइक और जुगाड़ रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में आटा निवासी ऋषि पुत्र मलखान, उसका छोटा भाई मोहित, रिश्ते की भाभी प्रेमवती और राजपाल पुत्र सोहनलाल घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम वहीं, बाइक पर सवार गांव भुलावई निवासी छोटे पुत्र अमर सिंह ...