Sambhal News: सड़क पार करते समय टेंपो ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम सड़क पार करते समय टेंपो की टक्कर से घायल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मदपुर टांडा में रविवार शाम फतेहपुर निवासी खेमकरन (65) सम्भल-चंदौसी मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.