Sambhal News: सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहीं गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां, कोहरे में हादसों का खतरा बढ़ा
संभल, नवम्बर 18 -- Sambhal News: सर्दी की दस्तक के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरा छाने लगा है। ऐसे में सड़कों पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां हादसों को न्योता दे रही हैं। शुगर मिलों का संचालन शुरू होने के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ना लादकर मिलों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन इन वाहनों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान सड़क पर चल रहे ये वाहन दूसरे वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं। जनपद में शुगर मिलों का संचालन शुरू होते ही गन्ने की कटाई और ढुलाई के काम ने तेजी पकड़ ली है। किसान खेतों से गन्ना काटकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर मिलों तक पहुंचा रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों पर गन्ना लदे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। वहीं, बीते कई दिनों से सुबह के समय कोहरा छाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.