संभल, सितम्बर 22 -- Sambhal News: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार को यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाया। यातायात प्रभारी जगरोशन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 101 वाहनों के चालान किए गए और 2,37,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते मिले 14 ऑटो-ई-रिक्शाओं के चालान किए गए, जबकि तीन को सीज कर दिया गया। इंटरसेप्टर की मदद से तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी निगरानी रखी गई। इस दौरान 24 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, नियमों के विपरीत ऑटो और ई-रिक्शाओं में लगाए गए अवैध पायदान 18 वाहनों से हटवाए गए।इधर, यात्री मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में भी अभियान चलाया गया। टीम ने 20 ऑटो-टेंपो के चालान किए और नौ टेंपो-ऑटो सीज किए। ओवरलोडिंग के मामले में तीन वाहनों के चाल...