Sambhal News: सड़क पर मनमानी करने वाले 95 वाहनों पर कार्रवाई, 1.34 लाख का जुर्माना
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर बुधवार को संभल में पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी और प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह के नेतृत्व में डग्गामार वाहनों तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जनपद में कुल 95 वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई और 1.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान दो स्लीपर बसों की जांच की गई। इनमें अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी गेट की व्यवस्था देखी गई। यात्रियों को भी आपात स्थिति में इमरजेंसी गेट के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इसके अलावा एक ईको वाहन तथा सड़क किनारे खड़े 19 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ने ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले पिकअप, ई-रिक्शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.